सहारनपुर, जनवरी 31 -- मुरादाबाद में 28 से 30 जनवरी तक आयोजित प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता में सहारनपुर के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में वरदान कुमार ने ग्रीको रोमन शैली के 87 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक, सुशील कुमार ने 55 किग्रा ग्रीको रोमन वर्ग में रजत पदक तथा फ्री स्टाइल 57 किग्रा वर्ग में अभिषेक कुमार ने कांस्य पदक जीतकर शानदार सफलता हासिल की। पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियों का डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया। आयोजित सम्मान समारोह में क्रीड़ाधिकारी राहुल चोपड़ा ने तीनों खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए कहा कि प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में सहारनपुर के खिलाड़ियों ने मंडल का नाम गौरवान्वित किया है और भविष्य में वे राष्ट्रीय व अंतर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.