बेगुसराय, मार्च 30 -- मटिहानी, संवाद सूत्र। प्रखंड के सिहमा दियारा स्थित चैती दुर्गा मंदिर परिसर में चैती नवरात्र के अवसर पर रविवार को कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में आसपास के कई गांवों से आए पहलवानों ने अपने दमखम का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। प्रतियोगिता में शिवम कुमार (पंडारख) ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं हेमंत कुमार (मधुरापुर) ने द्वितीय स्थान तथा रिकेश कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेता पहलवानों को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका वलीपुर के पूर्व मुखिया योगी सिंह ने निभाई। मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अनीश प्रकाश एवं जिला पार्षद झून्ना सिंह उपस्थित रहे। इसके अलावा फुलेना सिंह (पूर्व सरपंच सह दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.