कटिहार, मार्च 29 -- समेली,एक संवाददाता डूमर स्थित चैती दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित दो दिवसीय कुश्ती प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबलों के बाद महिला एवं पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला खेला गया। पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में वाराणसी के विशाल और पूर्णिया के धमदाहा निवासी मो. अबरार के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। दोनों पहलवानों ने शानदार दांव-पेच दिखाए। अबरार ने बाजी मारकर खिताब अपने नाम किया। महिला वर्ग के फाइनल में भागलपुर की शिवानी और यूपी के बलिया की पहलवान के बीच जोरदार भिड़ंत हुई। इस मुकाबले में शिवानी ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की और दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। कुश्ती प्रतियोगिता में विधायक विजय सिंह, बरारी मुख्य पार्षद बबीता कश्यप, मुखिया मनीष ठाकुर, सरपंच रमजान अली,विनोद चौधरी, सुबोध मंडल, मुकेश केसरी , प्रकाश मंडल सहित। दर्ज...