चंदौली, जून 16 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा क्षेत्र के बथावर गांव निवासी स्वर्गीय श्याम वृक्ष पांडेय उर्फ अदालत पहलवान की सातवीं पुण्यतिथि पर सोमवार को बाल कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर व्यायाम शाला पर उनके चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कार्यक्रम की शुरूआत की गई। सर्वप्रथम बीर बजरंगबली की पूजा की गई उसके बाद शिष्यों ने गुरु की चित्र पर माल्यार्पण किया। इस दौरान दसों जोड़ी बाल पहलवानों की कुश्ती हुई जिसमें पहलवानों ने अपने कला कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान वक्तओं ने बताया कि जोड़ी, गदा, कुश्ती के हरफनमौला रहे स्वर्गीय अदालत पहलवान जनपद चंदौली ही नहीं बल्कि अन्य जनपदों में भी अपने नाम के साथ जनपद का नाम रोशन किया। वह ढाई मन का गदा एक ही हाथ से फेर दिया करते थे जो आज भी चिह्न के तौर पर रखा गया ह...