हाथरस, मार्च 29 -- सादाबाद। क्षेत्र के गांव गीगला में ग्रामीणों के सहयोग से कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसमें पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। शुभारंभ बसपा नेता अविन शर्मा ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर किया। इस दौरान दंगल में क्षेत्र के कई पहलवानों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान अविन शर्मा ने दंगल के सभी आयोजकों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया। कहा कि इस प्रकार के पारंपरिक खेल ग्रामीण क्षेत्र की संस्कृति और युवाओं की प्रतिभा को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी पहलवानों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।-फोटो 48 गढ़ उमराव में गौ सेवकों ने फरसा वाले बाबा उर्फ चंद्रशेखर दास को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।फरसा वाले बाबा को दी श्रद्धांजलिसादाबाद। क्षेत्र के गांव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.