हाथरस, मार्च 29 -- हाथरस। सादाबाद क्षेत्र के गांव गीगला में समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से एक दिवसीय भव्य कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा रामवीर उपाध्याय ने फीता काटकर एवं अखाड़े की पूजा-अर्चना कर किया। इस दौरान उन्होंने अखाड़े में उतरने वाले पहलवानों के हाथ मिलवाकर मुकाबलों की शुरुआत कराई, जिससे खेल भावना और आपसी सौहार्द का संदेश भी दिया गया। सीमा रामवीर उपाध्याय ने कहा कि ग्रामीण अंचलों में इस प्रकार के खेल आयोजनों से छिपी प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि कुश्ती हमारी प्राचीन और गौरवशाली परंपरा का हिस्सा है, जिसे संजोकर रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। ऐसे आयोजनों से युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरणा मिलती है और वे नशे जैसी बुराइयों से दूर रहते हैं। दंगल के दौरान महिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.