हाथरस, मार्च 29 -- कुश्ती दंगल देखकर लौट रहे लोगों हमला, मुकदमा दर्ज -(A) - कोतवाली सहपऊ क्षेत्र के महरारा चौराहे के निकट का मामलासहपऊ। कुश्ती दंगल देखकर लौट रहे कुछ लोगों पर कोतवाली क्षेत्र के महरारा चौराह के निकट स्कार्पियो सवार आरोपियों ने हमला बोल दिया। उन्हें जमकर पीटा। हमले में कई लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही।कोतवाली सादाबाद क्षेत्र के गांव बेदई निवासी गणेश उर्फ उमेश ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दर्ज रिपोर्ट में उसने कहा है कि वह शनिवार की रात 8.30 बजे अपने सा​थियों, सागर निवासी नगला कली , निकेत निवासी गांव करैया,शनी निवासी माना घड़ी, सुमित निवासी फरह कुश्ती दंगल देखकर पर वापस आ रहे थे। रास्ते में महरारा चौराहा पर काले रंग की एक स्कार्पियों आई और उससे वीरू नि...