मेरठ, जनवरी 11 -- कंकरखेड़ा थाने और सीओ कार्यालय पर शनिवार को कुश्ती खिलाड़ी विपिन राठी ने तहरीर देकर छह खिलाड़ियों पर उनके खिलाफ झूठी शिकायत दर्ज कराने का आरोप लगाया है। बताया छह खिलाड़ियों ने कंकरखेड़ा थाने पर कुछ दिन पहले सूचना दी थी कि वह उनसे मेडल देने के नाम पर रुपये मांग रहा है। विपिन का कहना है कि विशाखापट्टनम में ग्रेपलिंग रेसलिंग प्रतियोगिता पांच जनवरी को समाप्त हुई थी। फेडरेशन का कहना था छह जनवरी को मेडल पहुंच जाएंगे, लेकिन रिजर्वेशन होने के कारण खिलाड़ियों ने विपिन से कहा कि वह एयर टिकट कराकर उनसे पहले उनके मेडल लेकर दिल्ली पहुंच जाएं। कुछ खिलाड़ियों ने एयर टिकट के पैसे दिए थे। विपिन मेडल लेकर दिल्ली पहुंच गए। दिल्ली पहुंचने पर छह खिलाड़ियों ने पैसे देने से इनकार कर दिया। फेडरेशन को फोन कर जानकारी दी कि छह खिलाड़ी एयर टिकट के ...