गाजीपुर, मार्च 28 -- जमानियां। क्षेत्र के बरुइन गांव स्थित मां काली मंदिर परिसर में रामनवमी महोत्सव के अवसर पर आयोजित पारंपरिक मेले, कबड्डी और दंगल प्रतियोगिता ने लोगों को खूब आकर्षित किया। मेले में बच्चों के लिए झूले और विभिन्न खाद्य स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहे। दंगल प्रतियोगिता का शुभारंभ समाजसेवी सिंहासन सिंह, संसार सिंह, गोरख सिंह और दिनेश सिंह ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। जम्मू, दिल्ली, मऊ, सिवान, मिर्जापुर, बनारस सहित विभिन्न स्थानों से आए पहलवानों ने जोरदार मुकाबले पेश किए। चकिया के शमशेर, महली के शामू, दरियापुर के चंदन और भड़सर के अंकित ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर दर्शकों की तालियां बटोरीं। कबड्डी प्रतियोगिता का उद्घाटन जमानियां विधायक प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते ह...