अंबेडकर नगर, सितम्बर 23 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। विभिन्न खेलों की राज्य स्तरीय के लिए जिले के साथ मण्डल स्तर पर चयन हो रहा है। अगले माह तीन से अक्तूबर तक इटावा में होने वाले बालक वर्ग की स्टेट कुश्ती के लिए जिला स्तर पर चयन ट्रायल गुरुवार को स्टेडियम में होगा। वहीं ल प्रदेशीय सीनियर महिला/पुरुष एथलेटिक्स प्रतियोगिता का जिला स्तरीय चयन ट्रायल गुरुवार को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में और मंडल स्तरीय चयन ट्रायल 26 सितंबर को डॉ भीमराव अम्बेडकर अन्तर्राष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल डाभा सेमर अयोध्या में होगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ मंजूर आलम अंसारी ने बताया कि प्रदेश की प्रतियोगिता 29 से 30 सितम्बर तक बरेली में होगी। यह भी पढ़ें- Ayodhya News: काम की खबरें यह भी पढ़ें- Ayodhya News: जूनियर बालक कबड्डी व सीनियर हॉकी टीम चयनित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...