कुश्ती अंडर-19 के राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए कोडरमा के आयुष का चयन
कोडरमा, अगस्त 23 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। 17वीं एसजीएफआई झारखंड राज्य प्रतियोगिता कुश्ती अंडर- 19 में शामिल हुए कोडरमा का आयुष कुमार साहू का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। झुमरी तिलैया के विद्यापुरी निवासी विजय साव के पुत्र आयुष का चयन पहले भी दो बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ था। वह एक रायगढ़ व हरियाणा में शामिल राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में झारखंड का प्रतिनित्व कर चुके हैं। आयुष ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दो बार गोल्ड मेडलिस्ट रहा है। आयुष ने कहा कि जिले में कुश्ती प्रतियोगिता के प्रैक्टिस के लिए कोई सुविधा नही है। जिला प्रशासन सहयोग मिला तो जिले के खिलाड़ी इस दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.