दरभंगा, जनवरी 24 -- कुशेश्वरस्थान। वसंत पंचमी के पावन अवसर पर ज्ञान, साहित्य और कला की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की पूजा शुक्रवार को प्रखंड क्षेत्र में श्रद्धा, आस्था और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर गांव-गांव में पूजा समितियों एवं शैक्षणिक संस्थानों द्वारा मां शारदे की प्रतिमा स्थापित कर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर विभिन्न पूजा पंडालों में मां सरस्वती के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की दिन भर तांता लगा रहा। छात्र-छात्राओं के साथ-साथ आम श्रद्धालुओं ने मां शारदे को पूजन कर विद्या, बुद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूजा को लेकर दिनभर धार्मिक वातावरण बना रहा और भक्ति गीतों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। संध्या के समय महिला एवं कन्याओं ने दीप प्रज्वलित कर प्रसाद चढ़ाय...