दरभंगा, जून 13 -- संजय लाला,दरभंगा। कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के मिस्सी गांव में गुरुवार की देर शाम टोटो की ठोकर से एक मासूम की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने टोटो को जब्त कर लिया। बच्चे के शव का शुक्रवार को डीएमसीएच में पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक की पहचान शत्रुघ्न चौपाल के पुत्र पुरुषोत्तम चौपाल (10)के रूप में की गई है। हादसे के बाद से टोटो चालक अपने पूरे परिवार के साथ फरार बताया जाता है। पोस्टमार्टम हाउस परिसर में मौजूद मृतक के परिजनों ने बताया कि पुरुषोत्तम शाम को दुकान से सामान लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान पड़ोसी गुरुचरण चौपाल ने टोटो से उसे ठोकर मार दी। यह भी पढ़ें- इमामगंज के पाकरडीह गांव के पास सड़क दुर्घटना में 13 साल का एक बच्चा की मौत टायर से कुचले जाने से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के चचेरे भाई जापानी चौपाल ने टो...