दरभंगा, मार्च 10 -- कुशेश्वरस्थान पूर्वी। बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार सोमवार को कुशेश्वरस्थान पहुंचे। अपनी धर्मपत्नी के साथ आए डॉ. कुमार ने बाबा कुशेश्वरनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। पं. कमलेश झा एवं पं. आचार्य राज नारायण झा ने संयुक्त रूप से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्हें विधि-विधान से बाबा भोलेनाथ व मैया पार्वती सहित मंदिर परिसर में स्थित सभी देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना करवायी। उन्होंने कुशेश्वरनाथ महादेव से पारिवारिक जीवन के साथ ही बिहार की खुशहाली और अमन-चयन की कामना की। मंदिर में न्यास समिति के सचिव गोपाल नारायण चौधरी एवं सदस्य मणिकांत झा ने अध्यक्ष और उनकी धर्मपत्नी को पाग, चादर तथा पुष्प माला भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर न्यास समिति के सदस्य सह भाजपा के कुशेश्वरस्थान बीएलए वन श्री झा ने श्री कुमार को सावन में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.