कुशेश्वरस्थान बाईपास का नया एलाइनमेंट स्वीकृत
दरभंगा, मई 13 -- पटना, हिन्दुस्तान ब्यूरो। दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान बाईपास के नये एलाइनमेंट की स्वीकृति प्रदान की गई है। पथ निर्माण मंत्री ई. कुमार शैलेंद्र ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आम जनों के विस्थापन को ध्यान में रखते हुए एवं जिलाधिकारी दरभंगा के परामर्श के अलोक में नए एलाइनमेंट का चयन किया गया है, जिसकी लंबाई 6.85 किमी है। मंत्री ने बताया कि नये एलाइनमेंट पर बाईपास के निर्माण में 61 एकड़ भूमि अधिग्रहण की आवश्यकता होगी, परंतु बसावट से दूर रहने के कारण इस पर भू-अर्जन की लागत अपेक्षाकृत काफी कम आएगी। मंत्री ने नये एलाइनमेंट पर तेजी से गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराने का निर्देश दिया है। मंत्री ने बताया कि तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के दौरान कुशेश्वरस्थान एसएच 56 से घबौलिया तक 3.85 किमी लंबाई में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.