कुशेश्वरस्थान पहुंचे एक लाख से अधिक शिवभक्त
दरभंगा, अगस्त 18 -- महेश कानोडिया,कुशेश्वरस्थान पूर्वी। मिथिला के बाबाधाम कुशेश्वरस्थान में सावन की तीसरी सोमवरी को बदलते मौसम के बीच एक लाख से अधिक शिवभक्तों ने कुशेश्वरनाथ महादेव पर जलार्पण कर पूजा-अर्चना की। रविवार की देर रात से ही श्रद्धालु शिवगंगा घाट पर स्नान कर गजेन्द्र नारायण सिंह धर्मशाला में बनाई गई घुमावदार बैरिकेडिंग में कतारबद्ध होकर पट खुलने का इंतजार करने लगे। इस दौरान हर-हर महादेव, बोल बम और कुशेश्वरनाथ की जय के जयघोष से पूरा मंदिर क्षेत्र भक्तिमय था। भक्तों की भीड़ को देखते हुए अलसुबह की मंगल पूजा आरती संपन्न करने के बाद रात करीब दो बजे श्रद्धालुओं के लिए मंदिर परिसर का प्रवेश द्वार खोला गया। श्रद्धालुओं ने चंद्रकूप से पवित्र जल लेकर अरघा के माध्यम से दूध, जल, बेलपत्र, पुष्प, अक्षत एवं चंदन अर्पित कर कुशेश्वर नाथ का जलाभिष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.