दरभंगा, जून 10 -- महेश कानोडिया,कुशेश्वरस्थान पूर्वी। सकरी-हसनपुर रेल परियोजना में हरनगर से बिथान वाया कुशेश्वरस्थान प्रस्तावित रेलखंड का रूट परिवर्तन किए जाने के विरोध में मंगलवार को कुशेश्वरस्थान बाजार पूर्ण रूप से बंद रहा। सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत कुमार के नेतृत्व में बाजार बंदी के लिए सड़क पर उतरे क्षेत्रवासियों ने सरकार, सांसद एवं विधायक सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की उदासीनता को लेकर उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन का उद्देश्य जनसमर्थन से आंदोलनकारियों का उत्साह बढ़ा और आगामी 17 जून को अपनी एक सूत्री मांग पहले से प्रस्तावित रेल लाइन परियोजना के तहत कुशेश्वरस्थान में रेलवे स्टेशन और रेल रूट पर निर्माण पूरा करवाने के समर्थन में महापंचायत आयोजित करने की घोषणा की गई। बंद समर्थकों ने दिन चढ़ते ही सड़क पर निकलकर बाजार के विभिन्न हिस्सों...