दरभंगा, अगस्त 4 -- महेश कानोडिया,कुशेश्वरस्थान पूर्वी। मिथिला के बाबाधाम कुशेश्वरस्थान में सावन की पहली सोमवारी को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा कुशेश्वरनाथ महादेव का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि, अमन-चैन की मंगलकामना की। रविवार की आधी रात से ही श्रद्धालु शिवगंगा घाट में स्नान कर गजेन्द्र नारायण सिंह धर्मशाला में बनाई गई घुमावदार बैरिकेडिंग में कतारबद्ध होकर मंदिर का पट खुलने का इंतजार करते रहे। श्रद्धालुओं की ओर से हर-हर महादेव, बोल बम और कुशेश्वरनाथ के जयघोष से पूरा मंदिर क्षेत्र भक्तिमय रहा। अलसुबह मंदिर के पुजारियों की ओर से प्रात:कालीन पूजा संपन्न होने के बाद करीब तीन बजे आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर परिसर का प्रवेश द्वार खोल दिया गया। यह भी पढ़ें- प्रथम सोमवारी को लेकर देकुलीधाम...