कुशेश्वरस्थान: झझरा गांव के पोखर में डूबने से किशोर की हुई मौत
दरभंगा, जून 22 -- महेश कानोडिया,कुशेश्वरस्थान। प्रखंड के झझरा गांव में गत रविवार को पोखर में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव के ही मिलान कुमार यादव के पुत्र आनंद कुमार यादव (12) के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया। डीएमसीएच से सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। मृतक की मां सहित परिवार के अन्य सदस्य शव से लिपटकर दहाड़ मारकर रो पड़े। शोकाकुल परिवार की महिला सदस्य बार-बार बेहोश हो रही थीं। आसपास की महिलाएं उन्हें ढाढ़स बंधा रही थीं। दोपहर बाद गांव के ही श्मशान घाट पर नम आंखों से शव का अंतिम संस्कार किया गया। बताया जाता है कि रविवार को दोपहर 12 बजे आनंद अपने कुछ हमउम्र किशोरों के साथ शाहपुर गांव के चिकना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.