दरभंगा, जून 14 -- महेश कानोडिया,कुशेश्वरस्थान। कुशेश्वरस्थान-बिरौल मुख्य मार्ग एसएच 56 के असमा पुल पर शनिवार की देर शाम तेज गति से आ रही बाइक और कार की आमने-सामने की टक्कर में बाइक चालक की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। उस पर सवार एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान बिसहरिया गांव के हरेराम साह के पुत्र सुधीर कुमार साह (30) के रूप में हुई है। घायल मृतक का साला अमन कुमार (25) है। जानकारी के अनुसार बाइक से दोनों व्यक्ति कुशेश्वरस्थान बाजार जा रहे थे। इसी बीच कुशेश्वरस्थान बाजार से तेज गति से कार आ रही थी। उसने अचानक बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- फोरलेन पर ट्रक व टैंकर की टक्कर में चालक की मौत इससे दोनों बाइक सवार नीचे गिर गए। बीच सड़क पर दोनों बाइक सवार तड़पने लगे। आसपास के लोगों ने दोनों को उठाकर साइड किया। सूचना मिलने पर ...