दरभंगा, जुलाई 21 -- महेश कानोडिया,कुशेश्वरस्थान पूर्वी। धबौलिया पुल के पास भीषण सड़क हादसे में जान गंवाने वाले भारतीय सेना के जवान अखिलेश आनंद का तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही पैतृक गांव बड़गांव पहुंचा, हजारों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की जहां आंखें नम हो गईं, वहीं परिजनों का कलेजा फट पड़ा। गांव के लाल के अंतम दर्शन के लिए गांव के अलावा आसपास के क्षेत्रों से भी सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचे थे। घर के पास ताबूत पहुंचने के साथ परिजनों ने अपने लाल को जहां अंतिम विदाई दी, वही जवान की पत्नी अंशु कुमारी ने भी हिन्दू रीति-रिवाज के अनुसार अपने सुहाग का अंतिम दर्शन किया। यह भी पढ़ें- सेना के जवान को सलामी देकर दी गई अंतिम विदाई, माहौल गमगीन इसी बीच पार्थिक शरीर के साथ आये जवानों ने शहीद अखिलेश के आंगन में जहां सल...