दरभंगा, जुलाई 19 -- महेश कानोडिया,कुशेश्वरस्थान। विधायक अतिरेक कुमार ने शनिवार को राजकीय डिग्री कॉलेज, कुशेश्वरस्थान पूर्वी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कॉलेज की शैक्षणिक व आधारभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों के लिए क्षेत्र में उच्च शिक्षा की उपलब्धता को एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। निरीक्षण के दौरान डॉ. संतोष कुमार, सहायक प्राध्यापक (अर्थशास्त्र विभाग) सह बर्सर को छात्र-छात्राओं को पढ़ाते देखा। यह देखकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि कॉलेज में वर्तमान में केवल प्रधानाचार्य एवं बर्सर की ही नियुक्ति होने के बावजूद डॉ. संतोष कुमार द्वारा विद्यार्थियों की पढ़ाई जारी रखना सराहनीय है। यह भी पढ़ें- Siwan News बंगरा में राजकीय डिग्री कॉलेज में आर्ट संकाय में 01 छात्र का हु...