कुशेश्वरस्थान:कोसी व कमला बलान के जलस्तर में वृद्धि जारी
दरभंगा, जून 24 -- महेश कानोडिया,कुशेश्वरस्थान पूर्वी। प्रखंड क्षेत्र में स्थित कोसी और कमला बलान नदियों के जलस्तर में मंगलवार को दूसरे दिन भी वृद्धि जारी रही। नदियों के जलस्तर में हो रही वृद्धि से क्षेत्र में बाढ़ की आशंका बढ़ गई है। हालांकि वर्तमान में नदियों का जलस्तर नदी के पेट में ही है। फिर भी पानी लगातार बढ़ रहा है। बताया जा रहा है कि जिस तरह नदियों के जलस्तर में वृद्धि हो रही है उससे आशंका है कि जलस्तर में वृद्धि अगर जारी रही तो अगले चार-पांच दिनों में नदियां उफना जाएंगी और नदियों का पानी क्षेत्र के मैदानी भूभाग में फैल जाएगा। यह भी पढ़ें- कोसी और बागमती के जलस्तर में अचानक वृद्धि, निचले इलाकों में फैलने लगा पानी पूर्वी प्रखंड में कमला बलान नदी से सबसे अधिक प्रभावित इटहर पंचायत में जब तक जिमराहा घाट का चचरी पुल सुरक्षित है तब तक आवागम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.