दरभंगा, जुलाई 22 -- महेश कानोडिया,कुशेश्वरस्थान पूर्वी। सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ फोटो वायरल करने के मामले में नदी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस संबंध की जानकारी देते हुए एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि 20 जुलाई 2026 को मोबाइल के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा है। यह भी पढ़ें- Madhubani News: अवैध हथियार का वीडियो वायरल करने के मामले में प्राथमिकी, मोबाइल जब्तगिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई सूचना के सत्यापन एवं आसूचना संकलन के बाद नदी थाना में कांड संख्या 32/26 दर्ज किया गया। एसडीपीओ श्री तिवारी ने कहा कि बुढ़िया सुखरासी गांव निवासी राम सोगारथ यादव के 28 वर्षीय पुत्र चंद्रशेखर यादव को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरुद्ध भा...