गोरखपुर, मार्च 6 -- कुसम्ही (गोरखपुर)। एलपीजी गैस से भरे टैंकर में गुरुवार को आग लगने से कुशीनगर हाईवे पर अफरातफरी मच गई। टैंकर हाईटेंशन इन की चपेट में आ गया था जिससे उसके अगले हिस्से और इंजन में आग लग गई। चालक ने कूदकर किसी तरह से जान बचाई। सूचना पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस दौरान हाईवे पर वाहनों का आवागमन ठप रहा। बंगाल से नेपाल जा रहा यह एलपीजी टैंकर (वाहन संख्या एचआर 38 यू 3453) सुबह 11:30 बजे कोनी तिराहे के पास बुलडोजर ढाबा के समीप पहुंचा था कि ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आ गया। इससे टैंकर के अगले हिस्से और टायर में आग लग गई और कुछ ही देर में ही वह धू-धू कर जलने लगा। सिद्धार्थनगर के त्रिलोकपुर स्थित जिगना निवासी चालक दुर्गा प्रसाद ने टैंकर से कूदकर अपनी जान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.