कुशीनगर, मई 31 -- मल्लूडीह, हिन्दुस्तान संवाद। उन्नाव के अजगैन थाने की स्पेशल टीम ने कुशीनगर के कसया पुलिस की मदद से शनिवार को कसया थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से कंटेनर लूट में शामिल कीमती इलेक्ट्रिक सामान को बरामद कर तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर साथ ले गई। यह मामला उजागर होते ही कसया क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गरम हो गया है।

पुलिस की कार्रवाई कसया थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व उन्नाव की स्पेशल ऑपरेशन टीम ने कुछ आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। बताया जाता है कि उन्नाव जिले के अजगैन थाना में एक कंटेनर लूट का मुकदमा पंजीकृत था। एसी, फ्रिज, कूलर आदि सामान लदा कन्टेनर कानपुर के लिए चला था। इसको कुछ अपराधियों द्वारा लूट कर सभी इलेक्ट्रिक सामान कसया थाना क्षेत्र एक ट्रांसपोर्ट होटल चलाने वाले के सह पर रखकर सस्ते दामों पर ...