लखनऊ, मार्च 20 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता कुशीनगर के कप्तानगंज और अलीगढ़ खैर में उप निबंधक कार्यालय का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए 2.28 लाख रुपये दिए गए हैं। इस कार्यालय का निर्माण उत्तर प्रदेश समाज कल्याण निर्माण निगम द्वारा कराया जाएगा। इसके निर्माण पर कुल 4.57 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। पहली किस्त का अभी आधा पैसा दिया गया है। प्रमुख सचिव स्टांप एवं पंजीकरण अमित गुप्ता ने शुक्रवार को इस संबंध में आदेश जारी किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...