महाराजगंज, मार्च 27 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम गेड़हवा बलुआ टोला निवासी एक शख्स की कुशीनगर जिले में हुए सड़क हादसे के बाद इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। वह कुशीनगर के रामकोला से बाइक वाली ठेला गाड़ी लेकर अपने एक साथी के साथ गुरुवार रात में घर आ रहा था। इस बीच खड्डा थाना क्षेत्र के बंजारीपट्टी रेलवे ढाला पर हादसे में वह घायल हो गया था। निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम गेड़हवा बलुआ टोला निवासी सुरेश (51) पुत्र सुदामा राजभर कुशीनगर में कहीं काम करता था। वह बहुआर निवासी नागेंद्र के साथ बाइक वाली ठेला गाड़ी लेकर घर आ रहा था। वह जैसे ही बंजारीपट्टी रेलवे क्रासिंग के निर्माणाधीन पुल के पास पहुंचा कि इस बीच गाड़ी डायवर्जन पर टकरा गई।एसओ निचलौल अखिलेश कुमार वर्मा ने बताया कि कुशीनगर के खड्डा पुलिस से सूचना मिलने पर ...