कुशीनगर में हाईवे पर चलते ट्रक में लगी आग, चालक-खलासी ने कूदकर बचाई जान
कुशीनगर, मई 27 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित शाही पेट्रोल पंप के पास बुधवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती मालवाहक ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप लेना शुरू कर दिया, लेकिन चालक और खलासी ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रक से कूदकर अपनी जान बचा ली।
आग लगने का कारण पश्चिम बंगाल से माल लेकर बरेली जा रहा ट्रक फोरलेन पर शाही पेट्रोल पंप से कुछ दूरी आगे पहुंचा ही था कि अचानक उसमें आग लग गई। चालक राजीव कुमार पुत्र प्रेमप्रकाश (42) निवासी बरेली ने तत्काल ट्रक रोक दिया। इसी दौरान आग तेजी से फैलने लगी। चालक और खलासी ने तुरंत केबिन से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
घटनास्थल पर प्रतिक्रिया ट्रक अपने पीछे एक दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को खींचकर ले जा रहा था। पुलिस के मुताबिक ओवरलोड होने के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.