गोपालगंज, अप्रैल 29 -- फुलवरिया। प्रखंड के एक युवक की मंगलवार की रात उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में वाहन की ठोकर से मौत हो गई। मृत युवक श्रीपुर थाना क्षेत्र के श्रीपुर बंगाली कॉलोनी निवासी लक्ष्मण भगत का 35 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार था। बताया जाता है कि पिंटू कुमार अपने चारपहिया वाहन से कुशीनगर के बघउच बाजार थाना क्षेत्र के खदहीं गांव में एक संबंधी के यहां शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। बघउच बाजार पहुंचते ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उनकी गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस ने परिजनों को दी। यह भी पढ़ें- भोजपुर : सड़क हादसों में पिता-पुत्र सहित चार की मौत सूचना मिलते ही परिवार में मातम छा गया। पिता लक्ष्मण भगत का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी सुमन देवी गहरे सदमे में हैं।...