कुशीनगर, अक्टूबर 3 -- कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। कुशीनगर में बदलती जीवनशैली और गैर-संचारी रोगों की तस्वीर अब ब्लड शुगर के आंकड़ों में भी दिखने लगी है। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-6 के आंकड़ों में जिले के वयस्कों में बढ़े हुए ब्लड शुगर की स्थिति पिछले सर्वेक्षण के मुकाबले ज्यादा सामने आई है। खास बात यह है कि महिलाओं की तुलना में पुरुषों में बढ़ोतरी कहीं अधिक है। महिलाओं में हाई ब्लड शुगर का आंकड़ा 4.9 फीसदी से बढ़कर 5.9 फीसदी हुआ, जबकि पुरुषों में यह 6.2 से बढ़कर 8.4 फीसदी पहुंच गया है। बहुत अधिक शुगर के मामलों में भी पुरुषों में वृद्धि ज्यादा रही। दवा लेकर ब्लड शुगर नियंत्रित करने वालों को शामिल करने पर स्थिति और व्यापक नजर आती है。

महिलाओं में बढ़ते ब्लड शुगर के आंकड़े एनएफएचएस-6 में 15 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाओं में 141 ...