कुशीनगर, मार्च 14 -- कुशीनगर। युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर में 17 मार्च को एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, कुशीनगर के सहयोग से आयोजित किया जाएगा। इसमें एक हजार युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य है।रोजगार मेले का आयोजन प्रातः 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक महाविद्यालय परिसर में किया जाएगा। इस रोजगार मेले में देश की लगभग 40-50 प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधि भाग लेंगे, जो विभिन्न क्षेत्रों के लिए योग्य अभ्यर्थियों का प्रत्यक्ष साक्षात्कार लेकर चयन करेंगे। रोजगार मेले में स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, आईटीआई तथा अन्य योग्य अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। जिले के सभी इच्छुक युवा इस अवसर का लाभ उठाक...