कुशीनगर, जून 13 -- दुदही (कुशीनगर), हिन्दुस्तान संवाद। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के बांसगांव बीन टोली के सामने बह रही बांसी नदी के पीपा पुल के निकट शनिवार की देर शाम मगरमच्छ ने 15 वर्षीय एक किशोर पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। किसी तरह जान बचाकर भागे किशोर की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। दुदही विकास खण्ड के पंचायत बांसगांव के बीन टोली के सामने पीपा पुल का घाट है, जिसे लोग धोकरहा घाट के नाम से पुकारते हैं। बांसी नदी पर बने इस घाट से लोग आवागमन करते हैं। घने झुरमुट और खर-पतवार वाले इस घाट पर अक्सर मगरमच्छ की आमद की सूचना मिलती रहती है। शनिवार की देर शाम बीन टोली निवासी पप्पू निषाद का पंद्रह वर्षीय लड़का पीयूष पीपा पुल के तरफ गया था। अंधेरे में पुल के निकट आए मगरमच्छ ने उसे झपट्टा मार कर खींच लिया। जैसे-तैसे पीयूष उससे छूट कर किनारे भा...