कुशीनगर, अप्रैल 19 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। कुशीनगर में एक साल पूर्व पुलिस पर फायरिंग कर फरार 25 हजार रूपये का इनामी पशु तस्कर रविवार को भागने के दौरान बाइक से गिरकर घायल हो गया। कसया पुलिस ने पशु तस्कर को कसया के पुराने एयरपोर्ट रोड के भलुहीमदारीपट्टी के समीप से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कुशीनगर के हाटा कोतवाली में दर्ज तीन मुकदमे में वांछित व गैंगेस्टर बिहार के गोपालपुर के अहिरौली दुबौली के तकिया टोला निवासी साबिर अली पुत्र खलील शाह पर 25 हजार रूपये का इनाम घोषित था। उसने एक साल पूर्व 2025 में कसया थाने के हिरनापुर कट से पुलिस पर फायरिंग कर फरार हो गया था। उस दौरान पुलिस ने उसके दो बेटे बाबूद्दीन व तबरेज को गिरफ्तार कर उनके पास से एक पिकअप पर लदे तीन प्रतिबंधित पशुओं को बरामद किया था। इस मामले में पुलिस ने उस पर गोवध निवारण अधिनि...