कुशीनगर, मार्च 3 -- कुशीनगर। 335 रामकोला विधानसभा के भाग संख्या 109 पर कप्तानगंज तहसील अंतर्गत एसआईआर ड्यूटी कर रही ग्राम सभा सुम्हाखोर के बरवा कला टोले की बीएलओ ड्यूटी निभा रही मंजू देवी की आकस्मिक मौत मंगलवार को प्रातः काल करीब 5:00 बजे हो जाने से परिवार और गांव में कोहराम मच गया। परिजनों ने मृतका मंजू देवी का एसआईआर की पेचीदा और थकाउ ड्यूटी को मौत का वजह बताते हुए उनके लंबे समय से तनाव में रहने का आरोप लगाया है। परिजनों के मुताबिक मंजू देवी करीब ठीक-ठाक थी तथा सोमवार को दिन में ड्यूटी कार्य करने के पश्चात सायंकाल भोजन करने के उपरांत रात्रि में सो गई। लेकिन भोर में अचानक उनकी तबीयत खराब हुई जिसके बाद परिजनों ने लादफांद कर एम्स गोरखपुर पहुंचाने का प्रयास किया पर रास्ते में ही मौत हो गई। बावजूद इसके परिजन एम्स तक मंजू देवी को लेकर पहुंचे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.