कुशीनगर में बस और ट्रक में टक्कर, दो यात्रियों को मामूली चोटें, बाल-बाल बचे 35 यात्री
कुशीनगर, जून 2 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। कुशीनगर जिले के खड्डा नगर के महाराणा प्रताप चौक पर मंगलवार को सवारियों से भरी एक प्राइवेट बस और ट्रक के बीच हुई टक्कर में बड़ा हादसा टल गया। बस में सवार करीब 35 यात्री बाल-बाल बच गए, जबकि दो यात्रियों को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। यह भी पढ़ें- अयोध्या-खड़े डंपर में पीछे से टकराई बस, पांच यात्री घायलघटना का विवरण करदह-गिदहवा बाजार से गोरखपुर के लिए चलने वाली आदि शक्ति नामक प्राइवेट बस मंगलवार को यात्रियों को लेकर गोरखपुर जा रही थी। बस जैसे ही खड्डा के महाराणा प्रताप चौक से सिसवा मार्ग की ओर मुड़ी, उसी दौरान माल लदे एक ट्रक ने बस को बगल से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बस क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.