कुशीनगर, फरवरी 17 -- कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के फोरलेन स्थित पटहेरिया चौराहे के पास मंगलवार की सुबह धान लदा एक ट्रक बीच सड़क पर पलट गया। गनीमत रही कि चालक और खलासी बाल-बाल बच गए। इस दौरान फोरलेन पर छह घंटे लम्बा जाम लग गया। इससे लंबी दूरी तय करने वाले यात्री हलकान रहे। जाम के कारण फोरलेन के किनारे स्थित स्कूल में बोर्ड की परीक्षा देने आए छात्र और परिजन किसी तरह पैदल चलकर परीक्षा स्थल पर पहुंचे। पुलिस और एनएचएआई की टीम ने यतातात बहाल कराया। पटहेरिया चौराहे पर बन रहे ओबरब्रिज के निर्माण की वजह से एक लेन पर डायवर्जन बना कर एक लेंन से ही आवागमन बनाया गया है। मंगलवार की सुबह तमकुही से फाजिलनगर जा रहा धान लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। वहीं धान के बोरे सड़क पर फैल गए और आवागमन ठप हो गया। हादसे में गाड़ी के चालक और खलासी बाल-बाल बचे। फो...