कुशीनगर में फिर दिखे तेंदुए, दो गांवों में दहशत, टीम ने की कॉम्बिंग
कुशीनगर, मई 14 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। जिले के जटहा बाजार थाना क्षेत्र के पुर्नहा मिश्र गांव के डुमरा टोला से एक तेंदुए को पकड़कर गोरखपुर चिड़ियाघर भेजे जाने के महज तीन दिन बाद ही क्षेत्र में फिर तेंदुए की दस्तक से दहशत फैल गई है। बुधवार की देर रात माघी कोठिलवा के धूमनगर और खेसिया गांव के लेहड़ा टोला में लोगों ने अलग-अलग स्थानों पर तेंदुआ देखने का दावा किया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम दोनों गांवों में पहुंची और देर रात तक कॉम्बिंग करती रही। हालांकि, टीम को कोई स्पष्ट लोकेशन नहीं मिल सकी。
तेंदुए की पहली sighting यूपी-बिहार सीमा से सटे माघी कोठिलवा के धूमनगर गांव में सबसे पहले लोगों ने तेंदुए को सरेह में घूमते देखा। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम गांव पहुंची और आसपास के खेतों व बागीचों में सर्च अभियान चलाया। कोई सुराग नहीं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.