कुशीनगर, मार्च 14 -- बोदरवार (कुशीनगर), हिन्दुस्तान संवाद। कुशीनगर के स्थानीय बाजार बोदरवार निवासी दो परिवार में एक सप्ताह पूर्व किसी बात को लेकर विवाद में शुक्रवार देर शाम बाजार जा रहे युवक पर ईंट से हमला कर कुछ लोगों ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कप्तानगंज पहुचाया, जहां डाक्टरों मृत घोषित कर दिया। बोदरवार निवासी सुभाष प्रसाद व गोविंद साहनी के बीच एक सप्ताह पूर्व किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। मामला शांत हो गया था। शुक्रवार देर शाम को 30 वर्षीय गोबिद साहनी पुत्र शमशेर और सुभाष पुत्र पल्टू मोहल्ले के रास्ते बाजार जा रहे थे, तभी पीछे से कुछ लोगों ने ईंट-पत्थर से गोबिंद पर हमला कर दिया। गोविंद लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। बोदरवार चौकी पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कप्तानगंज पहुंचाया...