कुशीनगर, फरवरी 10 -- कुशीनगर। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के गौरी श्रीराम निवासी राम भजन मंगलवार की दोपहर नगर पंचायत दुदही क्षेत्र के टैक्सी स्टैंड के निकट स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया। राम भजन का की मांग है कि धोखे से लिखवाई गई उसकी भूमि उसे वापस करवाई जाए तभी वह टावर से नीचे उतरेगा। थाना क्षेत्र के गौरी श्रीराम निवासी राम भजन का आरोप है कि उसकी पत्नी सुलेखा के नाम से उसकी दो डिस्मिल जमीन गांव के ही व्यक्ति ने उससे बैनामा कराया। बाद में उसे पता चला कि उसने उसमें उसका मकान भी लिखवा लिया है। वापस करने तथा धोखे से जमीन मकान लिखवाने की शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। रामभजन का कहना है कि उसने अनेक अधिकारियों को भी पत्रक के जरिए मदद की गुहार लगाया है लेकिन कोई समाधान नहीं हो पाया है। मंगलवार को दिन के लगभग ग्यारह बजे से टावर पर चढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.