कुशीनगर, अप्रैल 2 -- खड्डा (कुशीनगर), हिन्दुस्तान संवाद। नहाल मेले में जाते समय हुए सड़क हादसे में घायल श्रद्धालुओं में दो और महिलाओं ने गुरुवार को मेडिकल कॉलेज पडरौना में दम तोड़ दिया। इस हादसे में दो महिलाओं की बुधवार की देर रात ही मौत हो गई थी। हादसे में कुल 21 श्रद्धालु घायल हुए थे। इनमें से 15 की हालत गंभीर देख तुर्कहा सीएचसी से पडरौना मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। इनमें से तीन को गोरखपुर रेफर किया गया था। तीन का अब भी मेडिकल कॉलेज पडरौना में इलाज चल रहा है। अन्य को इलाज के बाद घर भेज दिया गया है। खड्डा क्षेत्र के ग्राम भैंसहा स्थित नारायणी नदी किनारे प्राचीन स्नान मेला लगता है। मेले में गोरखपुर व बस्ती मंडल से हजारों की संख्या में श्रृद्धालु बस व अन्य वाहनों से पहुंचते हैं। बुधवार की शाम इसी स्नान मेला में महराजगंज जिले के बडहरा फॉर्म स...