मऊ, सितम्बर 20 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत वलीदपुर मोहल्ला वीआरके इंटर कॉलेज निवासी कुशीनगर में तैनात एक सिपाही की रविवार की सुबह हृदय गति रुकने से मौत हो गई। सिपाही की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 42 वर्षीय धीरेंद्र कुमार कुशीनगर जनपद में पुलिस विभाग में तैनात था। अपनी ड्यूटी का निर्वहन कर रहा था। रविवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। आनन-फानन में साथी पुलिसकर्मी उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार सिपाही की मौत हृदय गति रुकने के कारण हुई। सिपाही की मौत की जानकारी मिलते ही परिजन बदहवास होकर मौके के लिए रवाना हो गए। सिपाही की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उसकी असमय मौत से गांव और क्षेत्र में ...