कुशीनगर, जून 25 -- खड्डा, हिन्दुस्तान संवाद खड्डा तहसील क्षेत्र के ग्राम कोहरगड्डी में चार दिन पूर्व टूटा नहर का मरम्मत कार्य शुरु हो गया है। किसानों ने राहत की सांस ली है। खड्डा तहसील क्षेत्र के कोहरगड्डी गांव के समीप से नहर गुजरी है। जिससे किसान सिंचाई करते हैं।लगभग चार दिन पूर्व मुख्य पश्चिमी गंडक नहर से उक्त नहर में पानी छोड़ा गया। जिससे रिसाव करते करते कोहरगड्डी नहर लगभग आठ फीट चौड़ी टूट गई।और नहर का किसानों के गन्ने,धान की फसल में पहुंच गया। जिससे किसानों की फसल डूब गयी। किसानों सहित ग्रामीणों ने सम्बंधित विभाग से टूटे हुए नहर की मरम्मत कराने की मांग की।जिस पर विभाग बड़ी गंडक नहर का पानी बन्द करते हुए जेसीबी के माध्यम से नहर का मरम्मत कार्य शुरू करा दिया। गुरुवार को नहर मरम्मत का कार्य पूर्ण कर लिया गया। तब जाकर किसानों ने राहत की स...