देवरिया, अप्रैल 3 -- महदहा, हिन्दुस्तान संवाद। जनपद कुशीनगर और सलेमपुर कोतवाली ने चेन स्नेचिंग के मामले में गुरुवार को ग्राम हडुवा उर्फ औरंगाबाद के एक घर में छापा मारा। दो महिलाओं को हिरासत में लिया गया। पुलिस को मौके से चोरी का सामान बरामद नहीं हुआ, लेकिन घटना के शामिल दो महिलाओं का नाम प्रकाश आने पर उन्हें लेकर कुशीनगर लेकर चली गई, जहां पूछताछ की जाएगी।जनपद कुशीनगर में कुछ दिन पूर्व चेन स्नैचर्स महिलाओं ने वहां की एक महिला के गले से सोने का आभूषण चुरा लिया। स्थानीय लोगों की मदद से घटना को अंजाम देने वाली महिलाएं पकड़ी गईं और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। कुशीनगर पुलिस ने पकड़ी गई महिलाओं से पूछताछ की तो उन्होंने आभूषण सलेमपुर के औरंगाबाद निवासी दो महिलाओं के पास होने की बात कही। पुलिस की गिरफ्त में आईं महिलाएं और गुरुवार को छापेमार...