कुशीनगर, सितम्बर 29 -- कुशीनगर। हिन्दुस्तान टीम जटहा बाजार थाना क्षेत्र के पकहा के मुसहरी टोला निवासी 35 वर्षीय वीरू मुसहर की सोमवार की रात उत्तराखंड के उत्तरकाशी में संदिग्ध हाल में मौत हो गई l मंगलवार की सुबह मौत की खबर मिलने पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया l परिजन उसका शव गांव लाने के लिए घर से उत्तरकाशी के लिए रवाना हो गए हैंlवीरू मुसहर तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था l छह साल पहले उसके दो बच्चों को लेकर उसकी पत्नी कहीं चली गई l इससे वह अकेला पड़ गया l इसके बाद से वीरू अवसाद में होने के कारण शराब पीने का आदी हो गया थाl छह माह पहले एक व्यक्ति के साथ वह ठूठीबारी मजदूरी करने गया l वहीं से वह उसी व्यक्ति के साथ उत्तराखंड के उत्तरकाशी जनपद के पुरला थाना क्षेत्र के नौगांव बढ़नीघाट गोडर क्षेत्र में काम करने गया था l बताया जाता है कि सोमवार को...