कुशीनगर, जून 27 -- कुशीनगर, मिथिलेश द्विवेदी। कसया थाना क्षेत्र के मैनपुर टोला खदही निवासी एक व्यक्ति से बैंकिंग फ्रॉड का एक गंभीर मामला सामने आया है। ग्रामीण के नाम पर उसकी बिना जानकारी सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की मुंबई शाखा से 8.49 लाख रुपये का फर्जी लोन (ऋण) जारी किया गया है। पीड़ित ने बैंक कर्मियों की मिलीभगत की आशंका जताते हुए पुलिस अधीक्षक एवं कसया थाना (साइबर सेल) में शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।मैनपुर टोला खदही के निवासी श्यामबिहारी कुशवाहा पुत्र सत्यनारायण कुशवाहा का सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की सपहा शाखा और कसया शाखा में बचत खाता संचालित है। पीड़ित को हाल ही में पता चला कि उसकी बिना किसी जानकारी और सहमति के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में उसके नाम पर एक लोन खाता (संख्या: 4073620805) खोला गया है। पीड़ित ने इस संबंध में बैंक की...