कुशीनगर, फरवरी 1 -- कुशीनगर। कप्तानगंज तहसील क्षेत्र के रहने वाले युवा नेता अबू उजैर नजमी को भारतीय युवा कांग्रेस ने एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें भारतीय युवा कांग्रेस का राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा तत्काल प्रभाव से की गई है। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब द्वारा जारी आधिकारिक सूची में अबू उजैर नजमी का नाम राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट के रूप में शामिल किया गया है। इस नियुक्ति से कुशीनगर जनपद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। अबू उजैर नजमी लंबे समय से कांग्रेस पार्टी की विचारधारा के प्रति समर्पित रहकर सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। मीडिया और जनसरोकार के मुद्दों पर उनक...