कुशीनगर की बदौलत गोरखपुर बना ओवरऑल चैंपियन
कुशीनगर, अगस्त 12 -- कुशीनगर। निज संवाददाता सीतापुर के तरणताल स्टेडियम में अंतर मंडलीय तैराकी बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें गोरखपुर मंडल की टीम कुशीनगर के बदौलत ओवरऑल चैंपियन बनी है।गोरखपुर ने कुल 26 स्वर्ण पदक प्राप्त किया है। इसमें 02 रजत सहित 04 स्वर्ण पदक रिले में ( बालक/ बालिका) शामिल हैं। चैंपियन गोरखपुर मंडल की टीमों में 15 स्वर्ण पदक कुशीनगर, 09 स्वर्ण पदक देवरिया एवं 02 स्वर्ण पदक गोरखपुर ने जीता है। संगीता सिंह सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक सप्तम मंडल गोरखपुर, अनिल कुमार सिंह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कुशीनगर, डॉ. रामजियावन मौर्य जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी देवरिया व धीरेंद्र त्रिपाठी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखपुर ने हर्ष व्यक्त किया।अनिल यह भी पढ़ें- Kanpur News: बालिका में फर्रुखाबाद तो बालक में कानपुर ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.