कुशीनगर, मई 26 -- कुशीनगर। निज संवाददाता कुशीनगर की चार चीनी मिलों ने किसानों का शतप्रतिशत गन्ना मूल्य का भुगतान कर दिया है। महराजगंज के गड़ौरा चीनी पर किसानों का दो करोड़ रूपये बकाया होने पर जिला गन्ना अधिकारी ने डीएम कुशीनगर के माध्यम से नोटिस भेज कर शीघ्र भुगतान करने का आदेश दिया है। वहीं भुगतान में पीछे चल रही सेवरही चीनी मिल ने सोमवार को किसानों को 11 करोड़ बकाये खाते में भेजने के साथ शतप्रतिशत भुगतान कर दिया है।

किसानों की गन्ना आपूर्ति जिला गन्ना अधिकारी हुदा सिद्दीकी ने बताया कि कुशीनगर में पेराई सत्र 2025-26 के दौरान कुल 96,603 हेक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ने की खेती हुई थी। जनपद की 14 गन्ना समितियों से जुड़े 2,14,815 किसानों ने जनपद में संचालित चीनी मिलों में शामिल खड्डा, रामकोला (पंजाब), ढाढ़ा बुजुर्ग (हाटा) एवं सेवरही के साथ चीन...