मैनपुरी, फरवरी 17 -- क्षेत्र से गुजर रहे कुशियारी रजवाह में बीते दो माह से पानी नहीं आ रहा। पानी न आने से किसानों की गेंहू, सरसों, लहसुन आदि की फसलें सूखने के कगार पर पहुंच गई हैं। किसानों ने कई बार नहर सिंचाई विभाग से शिकायत की लेकिन उनकी शिकायत को अधिकारियों ने अनसुना कर दिया। नतीजतन फसलें सूखने लगी हैं। डीएम से रजवाह में पानी छोड़े जाने की मांग की गई है। कुशियारी से अंबरपुर तक 15 किमी तक रजवाह जाता है। इस रजवाह क्षेत्र में गांव ककरेट, हिम्मतपुर उजियारी, ढकरई, फाजिलपुर, न. खुशाली, कोसमा, वरीपीपरा, गड़ारा, न. रामसिंह, भैंसामई, कासगंज, चापरी, धीप, नगला मोहन, अंबरपुर सहित सैकड़ों गांव के किसान जुड़े हुए हैं। किसानों का कहना है कि लगभग एक साल पूर्व रजवाह पर निर्माण कार्य शुरू करवाया गया था। लेकिन ये निर्माण आज तक पूरा नहीं हो सका। जिम्मेदार...